पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के भ्रम से सावधान रहें : नीतीश

भाजपा के भ्रम से सावधान रहें : नीतीश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पूर्वमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के भ्रम प्रचार से सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इसी का लाभ लिया। अब जदयू को इससे सचेत रहना है। नीतीश शनिवार को छपरा, सीवान गोपालगंज के पार्टी कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू थे।

उन्होंने मौजूदा परिवेश में राज्य में महागठबंधन को अपरिहार्य बताया और कहा- विरोधियों पर हर सूरत में भारी पड़ेगा। जनता इसके पक्ष में है। उन्होंने इसे और मजबूत बनाने की जरूरत जताई।

नीतीश ने कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा के भ्रम को दूर करना होगा। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने भ्रम फैलाकर ही जनता का समर्थन लिया। बिहार के लिए कितने वायदे किए गए। अब जनता के बीच जाकर इन वायदों की याद दिलानी होगी। जनता इनके भ्रम को समझ चुकी है। ऐसे में हमारी जिम्मेवारी और भूमिका दोनों महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए संकल्पित होकर काम करने की भी अपील की।