- Hindi News
- सुमो नीतीश फोबिया से ग्रस्त : विजय चौधरी
सुमो नीतीश फोबिया से ग्रस्त : विजय चौधरी
पटना. जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश फोबिया से भाजपा के नेता और खासकर सुशील कुमार मोदी पीड़ित हैं। आज राज्य में जितने भी बुरे काम हों, उन सब में उन्हें नीतीश कुमार की व्यक्तिगत भागीदारी दिखती। वहीं सारे अच्छे कामों का श्रेय सिर्फ भाजपा को ही मिलनी चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब राज्य में एनडीए की सरकार बनी, तो सख्ती से कानून का राज स्थापित हुआ। तब भी सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायकों पर आरोप लगे थे, पर सरकार ने पुलिस और न्यायालय की कार्रवाई में तो दखल दी और ही उसे प्रभावित किया।
‘निगमायुक्त के पत्र के बाद भी कार्रवाई नहीं’
पटना.पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन देखती रह गई और जदयू विधायक नीतीश कुमार के दाहिना हाथ माने जाने वाले अनंत सिंह ने कानून कोर्ट के आदेश को धत्ता बताते हुए अवैध रूप से बने ‘पटना सेंट्रल मॉल’ का उद्घाटन कर लिया। इससे साफ है कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। जब सत्ता संरक्षित व्यक्ति के निर्माण पर सरकार रोक नहीं लगा सकती, तो उसे अन्य निर्माण पर भी रोक लगाने का अधिकार नहीं है।