बौद्ध सर्किट का हो और विस्तार
पटना . राजदनेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिहार के प्रमुख बौद्ध स्थल नालंदा, राजगीर, वैशाली, केसरिया, लौरिया नंदनगढ़ एवं विक्रमशीला को बौद्ध सर्किट में जोड़वाने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा- भारत सरकार के बजट में बौद्ध सर्किट से जुुड़े स्थल गया सारनाथ के विकास की बात है, पर बिहार के अन्य स्थानों के विकास का इसमें उल्लेख नहीं है।