‘विश्व में बढ़ी भारत की साख’
पटना. भाजपाके प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारत की पहचान एक भ्रष्ट एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर राष्ट्र के रूप में रह गई थी। जब से नमो की सरकार बनी है, भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीदों की रोशनी से जग उठी है। विश्व की प्रमुख रेटिंग एजेंसी स्टेंडर्ड एंड पूअर्स ने भी भारत के संप्रभु साख के दर्जे को सुधार दिया है। एसएंडपी ने भारत की रेटिंग जो अब तक नकारात्मक थी, में सुधार कर इसे स्थिर का दर्जा दिया है।