10वीं कृषि कैबिनेट 29 को
पटना. कृषिकैबिनेट की 10वीं बैठक 29 सितंबर को होगी। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में यह पहला कृषि कैबिनेट होगा। कृषि रोड मैप की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। देश में बिहार ही ऐसा राज्य है, जहां कृषि कैबिनेट है। इसमें कृषि, पशुपालन, सहकारिता, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, उद्योग गन्ना उद्योग सहित 19 विभाग शामिल हैं। 2011 में गठित कृषि कैबिनेट की अब तक 10 बैठक हो चुकी है। 2013 में कृषि कैबिनेट की मात्र एक बैठक ही हुई।