पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘महादलित मुख्यमंत्री के राज में महादलित पर हो रहा अत्याचार’

‘महादलित मुख्यमंत्री के राज में महादलित पर हो रहा अत्याचार’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. प्रदेशकांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल बाबू लाल ने कहा कि गया के टिकारी में पैक्स चुनाव में अर्जुन मांझी की हत्या लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। वहां के महादलित परिवार इससे सहमे हैं। जब एक दलित का बेटा मुख्यमंत्री है, फिर दलित असुरक्षित क्यों? सरकार को चाहिए कि वह महादलित को इस हालात में लाने वालों को अविलंब कठघरे में खड़ा करे।

राजदने बनाई नौ सदस्यीय जांच टीम : इधरराजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव ने बताया कि अर्जुन मांझी की हत्या की जांच के लिए पार्टी ने नौ सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी। इसमें रामजी मांझी, डॉ. सुधांशु शेखर भास्कर, डॉ. रामानुज प्रसाद, प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी, प्रो. राधेश्याम प्रसाद, मो. आसिफ, मो. मुर्शिद आलम, समता देवी और सरस्वती देवी शामिल हैं।