- Hindi News
- काले रंग से पेंट की गई थी स्विफ्ट, करीबी का हाथ
काले रंग से पेंट की गई थी स्विफ्ट, करीबी का हाथ
शास्त्रीनगरमें किराना व्यवसायी विनोद साहू के घर हुई लूट में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात साफ हुई है। वारदात के कई बिंदुओं को जोड़ने के बाद पुलिस ने यह आशंका जतायी है।
वारदात वाले रात अपराधियों का एक-एक बात से अवगत होना, पौने चार बजे तड़के घर से निकलने के बाद सूचना मिलने के दस मिनट के अंदर पुलिस का पहुंचना, पूरे इलाके की नाकाबंदी करने के बावजूद गाड़ी नहीं मिलने को पुलिस इसकी वजह मान रही है, जिस स्विफ्ट से अपराधी भागे उसमें काले रंग की अलग से पेंट की गई थी। पूरे इलाके को पुलिस ने छान मारा। सभी थानों को सतर्क किया गया, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि गाड़ी अभी पटना से बाहर नहीं गई है। एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि जांच जारी है। किसी करीबी ने घर में लूट मचाई है।