पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में उठेगा पेयजल पाइप जलमीनार योजना बंद होने का मामला

विधानसभा में उठेगा पेयजल पाइप जलमीनार योजना बंद होने का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|भाजपा पटनापेयजल पाइप लाइन विस्तार जलमीनार बनाने की योजना के बंद होने का मामला विधानसभा में उठाएगी। विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि राजधानी में पेयजल पाइप लाइन विस्तार जलमीनार बनाने की योजना पिछले साल से ही बंद है।

वर्ष 2009-10 में नुरूम के तहत 526 करोड़ की योजना बनाई गई थी। इसी तरह पटना के | सभी 72 वार्डों में जलमीनार बनाने की योजना थी। इससे आज पटना के अधिसंख्य मुहल्लों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई जगहों पर सप्लाई का पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। नगर विकास मंत्री को पटना से कोई लेना-देना नहीं है।