गंगा सेतु की स्थिति पर जताई चिंता
पटना| बिहारप्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल ने महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र पुल की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई है। दल के अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने कहा कि केंद्र सरकार पुल की स्थिति को लेकर चिंतित नहीं दिख रही है। कभी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुशील मोदी भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं।