पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व विकलांग सप्ताह पर श्रवण यंत्र का वितरण

विश्व विकलांग सप्ताह पर श्रवण यंत्र का वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| विश्वविकलांग दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन की ओर से आयोजित पुनर्वास सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ। इस अवसर पर संस्थान की ओर से श्रवण यंत्र और अन्य विकलांग सहायक यंत्र का वितरण किया गया। आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विकलांग लोग भले ही शारीरिक रूप से विकलांग होते है, लेकिन उनलाेगों में आंतरिक शक्ति बहुत अधिक होती है। ऐसे लोगों को आगे उभारने की जरूरत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ. अनिल सुलभ ने कहा कि संस्थान की ओर से ऐसे आयोजन इसलिए किए जाते हैं ताकि ऐसे लोगों के बीच ऊर्जा का संचार किया जा सके। कार्यक्रम में एसएनपी सिन्हा, पारसनाथ मिश्र सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।