- Hindi News
- एमयू के शाखा कार्यालय में पदाधिकारी कर्मचारी भिड़े
एमयू के शाखा कार्यालय में पदाधिकारी-कर्मचारी भिड़े
मगधविवि के शाखा कार्यालय में मंगलवार को पदाधिकारी और कर्मचारी भिड़ गए। शाखा कार्यालय पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने प्रशासन की मदद से पांच दिनों से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कार्यालय परिसर से निकालने का प्रयास किया। इसी क्रम में कर्मचारियों का सामान बाहर फेंक दिया गया। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए।
कर्मचारी नेताओं ने शाखा पदाधिकारी द्वारा सामान बाहर फेंके जाने की शिकायत प्रशासनिक पदाधिकारी से की है और कार्रवाई की मांग की है। आंदोलन का नेतृत्व राजकुमार, अवधेश सिंह, शंभु कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार, सच्चिदानंद मिश्रा, विजय कुमार आदि ने किया।
शाखा कार्यालय पदाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी कामकाज बाधित कर रहे हैं। विवि प्रशासन वाजिब मांगों पर कार्रवाई करेगा। आश्वासन के बावजूद वे आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें जबरन बाहर निकालने का प्रयास किया गया। विवि प्रशासन जब तक सम्मानजनक समझौता नहीं करता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
60 माह के बकाए वेतन अंतरण की राशि के लिए चल रहा आंदोलन।
आंदोलन के पांचवें दिन कर्मियों को कार्यालय से हटाने का प्रयास