समान काम समान वेतन के लिए धरना
समान काम समान वेतन के लिए धरना
पटना|रवींद्र बालिकाइंटर कॉलेज के गेट पर मंगलवार को शिक्षकों ने समान काम समान वेतन की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज में इंटर की सेंटअप परीक्षा भी बाधित की। उनकी बुधवार से भूख हड़ताल पर जाने की भी योजना है। शिक्षकों ने कहा कि कॉलेज में सिर्फ महिला शिक्षकों को ही वेतन दिया जाता है, पुरुष शिक्षकों को नहीं। जबकि सभी का काम एक जैसा है।