साइंस कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन
पटनाविश्वविद्यालय में काफी छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिली है। इसी कारण विवि में स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया है। मंगलवार को साइंस कॉलेज गेट पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन-नारेबाजी की।
इनका कहना था कि पीजी के छात्र भरत कुमार को गलत आरोप लगाकर चार माह के लिए कक्षा से निष्कासित कर दिया गया। अब वह परीक्षा नहीं दे पाया। स्वास्थ्य कारणों से कक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को भी रियायत नहीं दी गई। इस कारण पीजी फर्स्ट थर्ड सेमेस्टर के सैकड़ों छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो गए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुछ समय के लिए अशोक राजपथ पर भी जाम लगाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ, परीक्षा के दौरान केंद्र के भीतर माहौल शांतिपूर्ण रहा। कदाचारमुक्त परीक्षा लिए जाने का दावा सभी केंद्रों ने किया है।
पटना विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते विद्यार्थी।
{परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने की नारेबाजी