- Hindi News
- \"आर्किटेक्चर में शोध और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत\'
\"आर्किटेक्चर में शोध और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत\'
काउंसिलऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) की टीम ने मंगलवार को एनआईटी में आर्किटेक्चर विभाग का निरीक्षण किया। दो दिनों के निरीक्षण पर आई सीओए की दो सदस्यीय टीम इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी की संख्या और उनके कामकाज से संतुष्ट दिखी। हालांकि शोध और छात्रों के शैक्षिक स्तर पर कुछ कमियां मिलीं। टीम ने इन्हें दूर करने का निर्देश दिया। टीम ने कहा कि आर्किटेक्चर में शोध के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करना और छात्रों के शैक्षिक स्तर को ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है। उसने इस दिशा में सहयोग का भी आश्वासन दिया।
इस संबंध में विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि टीम ने सुबह 10 बजे से विभाग का निरीक्षण शुरू किया। वह विभाग के कामकाज से संतुष्ट दिखी। असिस्टेंट प्रोफेसर बीके दास ने बताया कि सीओए की टीम ने शोध के क्षेत्र में बढ़ावा देने की बात कही है। उसकी तरफ से दिए गए सभी निर्देशों पर हम अमल करेंगे। बुधवार को भी टीम निरीक्षण करेगी। टीम में सीपीए नई दिल्ली के प्रोफेसर अनिल दीवान और रिजवी कॉलेज मुम्बई के प्रो. अख्तर चौहान हैं।