पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवी की 11वीं 12वीं के छात्र अब पढ़ेंगे संस्कृत

केवी की 11वीं-12वीं के छात्र अब पढ़ेंगे संस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयविद्यालय में अब 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को संस्कृत पढ़ाया जाएगा। यह नीति सत्र 2015-16 से सभी केंद्रीय विद्यालयों में लागू की जाएगी। यह फैसला केवीएस ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 99वीं बैठक में किया है। इससे संबंधित अधिसूचना केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को जारी कर दी है। छात्र वैकल्पिक विषय के तौर पर संस्कृत (कोर) का चयन कर सकते हैं। वह चाहें तो हिंदी या अंग्रेजी का भी चयन कर सकते हैं। केवीएस एजुकेशन कोड के आर्टिकल 108 के तहत छात्र इन तीनों विषयों में से किसी एक की पढ़ाई कर सकते हैं।

संस्कृतशिक्षकों की होगी नियुक्ति

संगठनने सभी केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत पढ़ाने के लिए संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति करने को भी कहा है। जानकारों की मानें तो चुनिंदा विषय के तौर पर संस्कृत के अध्यापन की नीति थी, लेकिन इसका कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा था। यही कारण है कि 1980 के दशक से संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई।