- Hindi News
- बैंकों के स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की परीक्षा 14 फरवरी से
बैंकों के स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की परीक्षा 14 फरवरी से
पटना|इंस्टीट्यूट ऑफबैकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की तरफ से विभिन्न बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पद के लिए आवेदन का मंगलवार को अंतिम दिन था। 24 दिसंबर तक अभ्यर्थी आवेदन को प्रिंट कर सकते हैं। इसकी ऑनलाइन परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 14 और 15 फरवरी को होगी। लिखित परीक्षा का रिजल्ट फरवरी अंतिम सप्ताह तक जाएगा। उसके बाद इंटरव्यू का कॉल लेटर भेजा जाएगा। मार्च में इंटरव्यू होगा।