पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना में भी खुले लेबर ब्यूरो का फ्रंट कार्यालय: बिहार इंडस्ट्रीज

पटना में भी खुले लेबर ब्यूरो का फ्रंट कार्यालय: बिहार इंडस्ट्रीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटेउद्योंगो में श्रमिकों के आंकड़ों को व्यवस्थित रखने राज्य और केंद्रीय श्रम विभाग को तय फार्मेट में उपर्युक्त जानकारी देने के लिए उद्यमियों का ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम में कानपुर लेबर ब्यूरो से आए केंद्र सरकार के प्रतिनिधि एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से स्थानीय उद्यमियों को प्रशिक्षण मिला।

लेबर कमिशन से आए अधिकारियों को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने तीखे अंदाज में कहा कि आपने (श्रम विभाग) इंडस्ट्रीज को जो नियम और फार्मेट दिए हैं वे तर्कसंगत नहीं हैं। पीके अग्रवाल ने पटना में भी फ्रंट ऑफिस खोलने के लिए कहा।

पटना के उद्यमी मुकेश कुमार जैन ने भी फार्म संबंधी परेशानियों पर अधिकारियों को ध्यानाकृष्ट किया। इस मौके पर चैंबर के सुभाष कुमार पटवारी, सुबोध कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे। श्रीकांत शर्मा, हीरो साइकिल के अधिकारी ने अपनी जिज्ञासा प्रकट की। जेए खान, असिस्टेंट डायरेक्टर, अरविंद कुमार डिप्टी लेबर कमिश्नर, एसएन प्रसाद आिद मौजूद थ, चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर अादि मौके पर मौजूद थे।