दो हथियार तस्कर पकड़ाए
कंकड़बाग से 5 लुटेरे गिरफ्तार
कुख्यात नेपाली उर्फ गुड्डू गिरफ्त में
पटनापुलिस की विशेष टीम ने परसा बाजार, वाटर पार्क के पास बाइक से जा रहे दो हथियार तस्करों को असलहों के साथ पकड़ लिया। दोनों की शिनाख्त रामकृष्णानगर निवासी अजीत कुमार गौरीचक के सुबोध कुमार के रूप में पुलिस ने की है। अपराधियों के पास से एक काले रंग का बैग मिला है, जिसमें तीन पिस्टल और तीन राउंड कारतूस थे। दोनों बाइक से रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी। वाटर पार्क के पास वाहनों की जांच पुलिस ने लगाई थी। इसी दौरान बाइक से रहे दोनों तस्करों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। सुबोध इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार की सप्लाई देने रहे थे। वाटर पार्क के पास किसी को हथियार देना था। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों का उद्देश्य पता लगाया जा रहा है।
लूट समेत कई संगीन आरोप
अपराधियोंपर लूट से लेकर आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरोह बनाकर लूट को अंजाम दिया जाता था। देर रात बाइक से जा रहे लोगों को रोक कर उनसे हथियार का भय दिखाकर बाइक लूटना, घरों में घुस कर लूट मचाना गिरोह का काम है। सुनसान इलाके में लोगों को ले जाकर उनसे गिरोह लूट किया करता था।
कंकड़बाग पत्रकार नगर इलाके में लूट करने वाले पुलिस गिरफ्त में उनसे बरामद हथियार।
अपराधियों से बरामद हथियार।