- Hindi News
- स्टूडेंट हैं दो भाई, रात को घूम घूम कर करते हैं चोरी
स्टूडेंट हैं दो भाई, रात को घूम-घूम कर करते हैं चोरी
कंकड़बागसे गिरफ्तार पांच में दो आरोपी आयुष और नीतीश भाई हैं। आयुष 11वीं नीतीश 12वीं का स्टूडेंट है, जबकि इनका एक साथी सोनू मिश्रा भी 11वीं का स्टूडेंट है। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि रात को पूरा गिरोह पटना की सड़कों पर घूमता रहता था। जहां अकेली बाइक खड़ी मिली तो ये लोग उसका हैंडल लॉक तोड़ देते थे। तारों को जोड़कर बाइक स्टार्ट कर लेते थे। इन्हें बाइक किक मारकर स्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। चोरी की इन गाड़ियों को सीतामढ़ी में खपाया जाता था। 2500 से 3000 रुपए में बाइक बेच दी जाती थी। इनका नेटवर्क सीतामढ़ी में भी है, जहां से सभी संपर्क में रहते थे। रात को शिकार तलाशने के बाद चोरी और लूट करते थे। दिन में आराम से पढ़ाई और सामान्य जीवन जीते थे। 40 से अधिक गाड़ियों की चोरी बदमाशों ने स्वीकार की है।
पकड़ेजाने पर खुद को बता देते थे वेटर : देररात पुलिस की चेकिंग में अगर फंसे तो सभी अपराधी खुद को वेटर बता देते थे। शादी सहित अन्य समारोहों में बतौर वेटर काम करने का हवाला देकर पुलिस को चकमा देते थे। पुलिस ने इन्हें कई बार सड़कों पर रोका, लेकिन हाथ में नहीं आए। कई बार तो चोरी की बाइक चलाते हुए पकड़े गए, लेकिन बचकर निकल गए।