पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युतकर्मी को नियमित करें

विद्युतकर्मी को नियमित करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | संविदापर बहाल विद्युतकर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज़ एसोसिएशन के अंचल सचिव राजीव मिश्रा ने कहा कि नियमित करने की मांग को लेकर दर्जनों विद्युतकर्मी बुधवार एवं गुरुवार को करगिल चौक पर भूख हड़ताल करेंगे। इसका ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बावजूद सरकार विद्युत कंपनी संविदा पर बहाल विद्युतकर्मियों की मांग पूरा नहीं करती ताे आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल में राजेश कुमार भगत, पंकज कुमार आदि शामिल होंगे।