यहां भी हुई शोकसभा
पटना | अनुग्रहनारायण महाविद्यालय में मंगलवार को बिहार के पूर्व मंत्री और मगध विवि के पूर्व सदस्य डॉ. विजय सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में कॉलेज के शिक्षक, छात्र और कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. ललन सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह जाने-माने राजनीतिज्ञ के साथ ही एक चिकित्सक के रूप में भी विख्यात थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से मंगलवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसमें पूर्व संगठन सचिव अजय कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. वसी अख्तर, ललित सिंह, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।