पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसीएस नंबर वन डे कम बोर्डिंग स्कूल बना

पीसीएस नंबर वन डे कम बोर्डिंग स्कूल बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| आचार्यश्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल को राज्य में नंबर वन डे कम बोर्डिंग स्कूल घोषित किया गया है। मंगलवार को स्कूल के प्राचार्य एसपी सिंह ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विद्यालयों का सर्वे कर ग्रेडिंग देने वाली नई दिल्ली की संस्था सी फोर ने इस स्कूल को बिहार का नंबर वन डे कम बोर्डिंग स्कूल घोषित किया है। विद्यालय की इस सफलता पर संस्था के संस्थापक आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने सभी कर्मचारियों, अभिभावकों विद्यालय से जुड़े सभी लाेगों को बधाई दी। उप प्राचार्य ओपी सिंह ने इसपर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।