आंखों की नि:शु़ल्क जांच
पटना | लायंसक्लब पटना फेवरेट, साई नेत्रालय एवं बोवार्ड के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर बांकीपुर बालिका मध्य विद्यालय में हुआ। इसमें अनाथ बच्चियों सहित 600 बच्चियों की आंखों की जांच डाॅ. डिंपल ने किया। एलायंस क्लब फेवरेट की अध्यक्ष अमृता भूषण ने यह जानमारी दी। 40 बच्चियों को चश्मा, 150 को आंखों की दवा दी गई।