पूर्व मंत्री केदार पांडेय की जयंती मनाई
पटना | बिहारके पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे स्व. केदार पांडेय को उनकी 101वीं जयंती पर मंगलवार को सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। नोताअें ने उनके चित्र पर पूष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन बागची ने कहा उन्होंने गांव से राजनीति की शुरुआत की और प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के रूप में योगदान दिया। इस मौके पर मदन मोहन झा, अशोक कुमार राम, विजय शंकर दूबे, एचके वर्मा, प्रेमचंद्र मिश्रा, संजय सिन्हा, सुबोध, लाल बाबू लाल, विनोद शर्मा आदि थे।