पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए अलाइनमेंट के बाद ही बिहटा तक फोरलेन

नए अलाइनमेंट के बाद ही बिहटा तक फोरलेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाबक्सर फाेरलेन विरोधी संघर्ष मोर्चा के लोगों ने बुधवार को एनएचएआई के नए अलाइनमेंट के विरोध में श्रीकृष्णापुरी स्थित एनएचएआई कार्यालय में क्षेत्रीय अधिकारी आलोक दिपांकर से मुलाकात की।

मुलाकात में पटना- बिहटा के एनएचएआई अलाइनमेंट पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। पटना से बिहटा तक एनएचएआई के अलाइनमेंट का विरोध कर रहे पैनाल गांव निवासी रवि कुमार ने कहा कि नए अलाइनमेंट में कोठियां से रेलवे लाइन के उत्तर लाकर गाेरगांवा कोठियां, उसरीखुर्द पैनाल, श्रीरामपुर से बिहटा होते हुए परेव से आगे ले जाया जा रहा है, लेकिन इन इलाकों घनी आबादी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कृषि योग भूमि सैकड़ों एकड़ में भूमि बरबाद हो रही है।

क्षेत्रीय अधिकारी ने मुलाकात कर इस अलाइनमेंट में बदलाव करने को कहा गया है, ताकि दर्जनों गांव जैसे कोठिया, उसरी खुर्द, अदलीपुर, गोहरना, जगदीशपुर, राजपुर, पैनाल, विष्णुपुर महादेवपुर फुलारी के लोगों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि को बचाया जा सके। बताया कि एनएचआई यदि मांगों पर विचार नहीं करती ताे आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। वार्ता करने वालों में विरेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, श्याम कृष्ण, जयकुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग थे।