मगध यूनिवर्सिटी दफ्तर में हंगामा
पटना| मगधविवि के शाखा कार्यालय पर कर्मचारियों ने बुधवार को भी जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में लगातार छठे दिन शाखा कार्यालय में तालेबंदी की। कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण शाखा कार्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ। मगध विवि के शाखा कार्यालय पर कर्मचारी 60 माह के बकाए वेतन अंतरण की राशि जारी किए जाने अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।