बीएन कॉलेज में लगेगा साइंस एग्जीबिशन
बीएनकॉलेज में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई गई है। कॉलेज प्रशासन ने 22 दिसंबर को इसके आयोजन की योजना तैयार की है। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान के अभिनव प्रयोगों को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने प्रतियोगिता में छात्रों से मॉडल पोस्टर के रूप में प्रविष्टि मंगाई है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि साइंस को लेकर छात्रों में काफी उदासीनता रही है। इसको बढ़ावा देने की जरूरत है। इसलिए सभी विश्वविद्यालय के कॉलेजों के छात्रों को इस प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस समय बड़ी संख्या में छात्रों ने मॉडल पोस्टर पेश किए थे। इस वर्ष भी छात्रों का रुझान कार्यक्रम को लेकर बढ़े, इसके लिए अभी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को मॉडल पोस्टर के साथ संबंधित विषय पर लेख प्रस्तुत करना होगा। पांच थीम पर विद्यार्थियों को मॉडल पोस्टर जमा करना है।
इन थीमों पर जमा करना है मॉडलपोस्टर
1.मैनएंड मशीन
2.मैनएंड मॉलीक्यूल
3.मैनएंड इन्वायरमेंट
4.मैनएंड मैथेमेटिक्स
5.मैन,माइंड एंड बॉडी