पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई के दौरान बदल सकेंगे विश्वविद्यालय

पढ़ाई के दौरान बदल सकेंगे विश्वविद्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज तैयार, पर कोर्स शुरू करने से वीसी ने किया मना

मगधमहिला कॉलेज में 2014-15 सेशन से स्टैटिस्टिक्स ऑनर्स और एमसीए की पढ़ाई शुरू होने वाली थी। कॉलेज में स्टैटिस्टिक्स ऑनर्स की पढ़ाई तो शुरू हो चुकी है, लेकिन एमसीए कोर्स की शुरुआत में बाधा गई थी। कॉलेज ने कोर्स को शुरू करने के लिए सभी जगहों से अनुमति ले ली। कॉलेज स्तर पर भी क्वालिफाइड फैकल्टी मौजूद हैं। विभागाध्यक्ष ममता दीपक ने बताया कि कॉलेज में कोर्स शुरू करने के लिए वीसी ने मना कर दिया। उनका कहना है कि सभी पीजी कोर्स यूनिवर्सिटी में ही चलाए जाएंगे। कॉलेज में एमसीए कोर्स को सुचारू रूप से शुरू करने का अनाउंसमेंट भी कर दिया गया था। इसके बाद वीसी ने कोर्स को लागू करने से इनकार कर दिया। इस वजह से तैयारी धरी की धरी रह गईं।

इस सिस्टम को लागू करने को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षा से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक दिल्ली में हुई। बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा समेत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी उपस्थित थे। बिहार से शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशक एस एम करीम बैठक में शामिल हुए।