- Hindi News
- सीबीएसई स्कूलों में 16 से होंगे कार्यक्रम
सीबीएसई स्कूलों में 16 से होंगे कार्यक्रम
गणितको लेकर छात्रों के मन में अक्सर भय रहता है। वह इस विषय से दूर भागते नजर आते हैं। इस डर को खत्म करने के उद्देश्य से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने नए कदम उठाए हैं। विषय में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए सीबीएसई ने ‘ग्रोइंग एप्टीट्यूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एंड ट्रेनिंग’ प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत अगले सप्ताह से स्कूलों में कई तरह की गतिविधियां चलाई जाएंगी।
गणितज्ञरामानुजन की याद में मनाया जाएगा कार्यक्रम: इसमाह की 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती हैं। उन्हें याद करने और गणित को रोचक बनाने के लिए ही स्कूलों में 16 से 22 दिसंबर तक गणित पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
ये होंगे कार्यक्रम
16दिसंबरको प्रख्यात वैज्ञानिकों का गणित पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
17दिसंबरको निबंध प्रतियोगिता, 18 को क्विज,
19कोइनोवेशन पर शिक्षकों और छात्रों के अनुभवों को बांटना
20कोविज्ञान प्रसार द्वारा बनाई फिल्मों की स्क्रीनिंग
22दिसंबरको ओरिगेमी और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी।