रिसर्च फैलोशिप परीक्षा 15 और 18 को होगी
कैंपेनफॉर फीमेल एजुकेशन इंडिया द्वारा दिया जाने वाला सोशल डेवलपमेंट रिसर्च फैलोशिप परीक्षा 2015 के लिए पटना में चयन परीक्षा 15 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। कैम्फेड के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने बुधवार को बताया कि चयन परीक्षा 15 दिसंबर को अरविंद महिला कॉलेज में 12 बजे से 18 दिसंबर को परीक्षा मगध महिला कॉलेज में दो बजे से होगी। फैलोशिप के अंतर्गत, लिखित परीक्षा के माध्यम से चयनित बिहार की 10 प्रतिभावान छात्राओं को सोशल डेवलपमेंट रूरल डेवलपमेंट, वीमेन डेवलपमेंट एंड चाइल्ड केयर लोक और पारंपरिक कला अनुसंधान के लिए 80 आर्थिक अनुदान दिए जाएंगे। चयनित युवतियों को यह अनुदान दिल्ली, बेंगलुरू और पटना में रिसर्च के लिए दिए जाएंगे।