पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की असफलता की जिम्मेदारी मां बाप को भी लेनी चाहिए

बच्चों की असफलता की जिम्मेदारी मां-बाप को भी लेनी चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चेबुरे नहीं होते। उनके व्यक्तित्व के निर्माण में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका होती है। यदि बच्चा अच्छा करता है, तो उसका श्रेय सभी लेते हैं। लेकिन बच्चे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इसके लिए दोषी उसे ही ठहरा दिया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह बातें डॉ. क्रांति कुमार गुप्ता ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च संस्था में आयोजित एक व्याख्यान में कही। व्याख्यान ‘व्यक्तित्व निर्माण और सफलता के उपाय’ विषय पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने विशिष्ट शैली में चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और अध्ययन के तरीके भी बताए। अतिथियों का स्वागत संस्था के निदेशक डॉ. अनिल सुलभ ने किया। मौके पर प्रो. अनिल कुमार साह, डॉ. तपसी ढेंक, पारसनाथ मिश्र, डॉ. अनूप कुमार गुप्ता, प्रो. विधु प्रिया, डॉ. विकास कुमार सिंह, प्रो. गीता यादव, प्रो. रणजीत कुमार उपस्थित थे।