पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर के जरिए बताया मैं सबसे बढ़िया उम्मीदवार

पोस्टर के जरिए बताया- मैं सबसे बढ़िया उम्मीदवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैबिनेट चुनाव

पटनावीमेंस कॉलेज में सत्र 2015-16 के लिए 12 दिसंबर को कैबिनेट चुनाव है। बुधवार को एक दिवसीय चुनाव प्रचार के लिए छात्राओं ने पोस्टर कैंपेनिंग की। कॉलेज के बास्केटबॉल ग्राउंड में उम्मीदवारों ने पोस्टर के माध्यम से खुद को सक्षम बताया। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी के पद के लिए चुनाव में उतरीं छात्राओं ने अपने सभी मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी को पोस्टर के जरिए दिखाया। सभी प्रत्याशी कक्षाओं में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं।

कैबिनेट चुनाव में लगभग 35 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। 13 पदों के लिए 35 छात्राएं उम्मीदवार हैं। इनमें सेकेंड ईयर के सभी विभागों की करीब 1500 छात्राएं भाग लेंगी। पूरे कॉलेज के लिए दस पदों पर चुनाव हो रहा है। आर्ट्स, वोकेशनल और साइंस डिपार्टमेंट के लिए एक-एक पद ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी के लिए आरक्षित है। यानी इन तीनों में उसी डिपार्टमेंट की छात्रा ही चुनाव के लिए खड़ी हो सकती है।

पटना वीमेंस कॉलेज में कैबिनेट चुनाव के लिए लगे पोस्टर को देखती छात्राएं।

प्रीमियर, वाइस प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, ज्वाइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, डिसिप्लिन एंड एन्वॉयरमेंट सेक्रेटरी, ज्वाइंट डिसिप्लिन एंड एन्वॉयरमेंट सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट कल्चरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी साइंस, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी कॉमर्स, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी वोकेशनल।