- Hindi News
- चेहल्लुम को देखते हुए 91 स्थान संवेदनशील घाेषित
चेहल्लुम को देखते हुए 91 स्थान संवेदनशील घाेषित
चेहल्लुममें विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने 91 स्थानों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया है। अनुमंडलाधिकारी केके प्रसाद कंट्रोल रूम प्रभारी मथुरा बराईक ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बरतने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। 61 जगहों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। खाजेकलां थाना क्षेत्र में 17, आलमगंज में 21, मेहंदीगंज में तीन, अगमकुआं में 6, सुल्तानगंज में 7, बहादुरपुर में 8, चौक में 14, मालसलामी में 10 दीदारगंज थाना क्षेत्र में 5 स्थानों को संवेदनशील स्थान के रूप में चिह्नित किया गया है। पहलाम के दिन अस्थाई थाने भी खोले जाएंगे। 14 दिसंबर को सिपहर ताजिए का जुलूस निकलेगा। जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। शांति व्यवस्था को लेकर गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाई है।