सर, किराएदार मकान खाली नहीं कर रहा है
अनुमंडलकार्यालय में बुधवार को आयोजित एसडीओ के जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी फरियाद की। बक्शी मैदान के रहनेवाले भीम चौधरी ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सर, किराएदार मकान खाली नहीं कर रहा है। मै उसमें रहना चाहता हू्ं। किराएदार खाली भी नहीं कर रहा है और झूठे केस में फंसा देने की धमकी भी दे रहा है। मच्छरहटटा की रहनेवाली पनवती देवी ने परिजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दीवान मोहल्ला के रहनेवाले राम केवल, धनपतिया देवी, रंजीत कुमार, ग्वाल टोली के रहने वाले अशोक कुमार, बंगाली चौधरी , सरयुग प्रसाद आलमगंज की मो साजिदा खातून ने राष्ट्रीय सामाजिक पेंशन की मांग की है। कंट्रोल रूम प्रभारी मथुरा बराईक ने लोगों की फरियादें सुनीं और आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया।