समतामूलक समाज बनाना उद्देश्य
पटना सिटी | राष्ट्रीयलोक समता पार्टी की ओर से पटना साहिब में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि रथ के साथ नुक्कड़ सभा की। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश महासचिव कंचन चौधरी सुरेंद्र गोप हिमांशु पटेल ने कहा कि सूबे में समतामूलक समाज की स्थापना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। नुक्कड़ सभा को नूरहसन आजाद, जितेंद्र कुशवाहा, इफ्तेखार अहमद, सुरेशचंद्र सिंह, मदन गुप्ता, विकास गुप्ता,अजीत यादव, पप्पू मेहता ने संबोधित किया।