नहीं पूरा हो रहा विकास कार्य
पटना सिटी |श्री गुरुगोविंद सिंह जयंती समारोह को लेकर सरकारी योजनाएं मूर्तरूप लेती हुई नहीं दिख रही है। सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा कर रही है। बुधवार को भाजपा नेता अजय सिंह की अध्यक्षता में हरिमंदिर गली में हुई बैठक इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में रामनाथ सुमन, रविशंकर,नवल किशोर सिन्हा, डाॅ. संजय कुमार, सहित अन्य ने भाग लिया। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।