तीन घंटे गुल रही बिजली
पटना सिटी | एनएमसीएचके निकट अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गायघाट 11 वेस्ट फीडर तीन घंटे तक बंद रहा। बिजली बाधित रहने से इस फीडर से जुड़े इलाकों में लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्र के गायघाट, दक्षिणी गली, एनएमसीएच आदि इलाकों में बोरिंग ठप रहने से लोगों को पानी नहीं मिलने से परेशानी हुई।