पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों को जल्द ट्रेनिंग देने की मांग

सरपंचों को जल्द ट्रेनिंग देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बिहारप्रदेश पंच सरपंच संघ ने पंचायती राज विभाग से न्याय प्रतिनिधि पंच, सरपंच और उपसरपंचों का अविलंब प्रशिक्षण देने की अपील की है। इसके अलावा सरपंच, उपसरपंचों का मानदेय, भत्ता को ई-ट्रांसफर के जरिए करने और पंचों के भत्ता और अन्य राशि कचहरी खाते पर निर्गत करने की भी मांग की है। राज्यस्तरीय कोर ग्रुप का गठन, ग्राम कचहरी पुरस्कार योजना को शुरू करने, न्याय प्रतिनिधियों की दुर्घटना बीमा लागू करने, न्याय पगड़ी दिए जाने, झूठे मुकदमे रोकने, जर्जर ग्राम कचहरी की मरम्मत और सभी पंचायत भवनों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण सहित कई मांगें रखी हैं।