नर्सोंं की हड़ताल से मरीजों को परेशानी
पटना| पटनामेडिकल कॉलेज अस्पताल में लंबे समय से जारी नर्सों की हड़ताल से भर्ती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांझी सरकार को नर्सों के हड़ताल को सुलझाने के लिए कदम उठना चाहिए। हड़ताल कर रही नर्सें ग्रेड की हैं वर्षों से सरकारी अस्पताल में काम करने का अनुभव भी है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने कही। उन्होंने कहा कि नर्सों की बीस दिनों से जारी हड़ताल के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है, ऐसी स्थिति में सूबे की सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करे।