- Hindi News
- एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी
एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी
पटना| प्लानइंडिया की तरफ से आयोजित विहान केयर एंड सपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को पाटलिपुत्र अशोक में एचआईवी एड्स पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एड्स विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि लोगों में इस बीमारी को लेकर जो भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए जागरुकता की जरूरत है। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने किया। मौके पर बीएसएसीएस के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल कुमार, प्लान इंडिया की बेला दास, तुषार कांति दास, निशा झा आदि मौजूद थे।