सांख्यिकी संघ भी बिहार बंद के साथ
पटना| सांख्यिकीस्वयंसेवक संघ ने 22 दिसंबर के बिहार बंद का समर्थन किया है। गौरतलब है कि बिहार राज्य अनुबंध मानदेय नियोजित सेवा कर्मी संयुक्त मोर्चा 22 दिसंबर को बिहार बंद की घोषणा की है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता मंजय चन्द्रवंशी ने बताया कि संघ भी यह मांग करता है कि संयुक्त मोर्चा द्वारा अनुबंध मानदेय स्वयं सेवक आधारित नियोजन नीति समाप्त हो। संघ ने सरकार के अनुबंध ठेका , मानदेय नियोजन नीति की आलोचना की है। उन्होंनें मांझी सरकार की आलोचना की।