पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सों के साथ अन्याय कर रही सरकार

नर्सों के साथ अन्याय कर रही सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| भाकपा-मालेके राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि अनुबंधित परिचारिकाओं के साथ सरकार अन्याय कर रही है। उनके आंदोलन को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें धोखाधड़ी से हटाया जा रहा है। प्रशासन ने स्थायी बहाली में उनके कागजात देखने भर की बात की थी, लेकिन फिर इंटरव्यू लेने लगी और कई अनुबंधित परिचारिकाओं को असफल घोषित कर नई बहाली की गई। ये परिचारिकाएं 2007 से मानदेय पर काम कर रही हैं, इसलिए अनुभवहीनता कागजात का बहाना बनाकर उन्हें हटाया नहीं जा सकता।