पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मगही नया नियम बाइबिल का विमोचन

मगही नया नियम बाइबिल का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| एशियनसहयोगी संस्था इंडिया की ओर से भारतीय नृत्य कला मंदिर में मगही नया नियम बाइबिल का विमोचन किया गया। संस्था के अध्यक्ष विक्टर जॉन ने कहा कि वर्षों से मगही को नजरअंदाज किया जा रहा है, लेकिन आज इसका विमोचन करते हुए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मगही एकेडमी बिहार उदय शंकर शर्मा ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का मौका है। आईपीएस कमल किशोर ने कहा कि भाषा की इज्जत ही हमारी इज्जत है। भाषा ही मनुष्य को एक-दूसरे के करीब लाती है। इस कार्यक्रम में सतीश, अनिल सिंह, ई. सोरेन, शैलेंद्र जोसफ, प्रदीप लीमा, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।