- Hindi News
- फिल्म की 75% शूटिंग बिहार में, तो ~50 लाख तक अनुदान
फिल्म की 75% शूटिंग बिहार में, तो ~50 लाख तक अनुदान
सूबेके लोगाें को सफारी का मजा लेने के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। जल्द ही राजगीर में सफारी शुरू होगा। देशी और विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण एवं वन विभाग ने राजगीर के मृग विहार को सफारी में बदलने की योजना तैयार की है। फिलहाल, मृग विहार 60 एकड़ में फैला है, जिसे बढ़ाकर 192 एकड़ किया जाएगा। यह योजना पर 58 करोड़ रुपए खर्च आएगा। यह जानकारी विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने गुरुवार को सूचना भवन स्थित संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
क्लाइमेटचेंज का ड्राफ्ट तैयार, जल्द लागू होगा : उन्होंनेबताया कि केंद्र से क्लियरेंस मिलते ही इसपर काम शुरू हो जाएगा। पांच इनक्लोजर वाले इस सफारी में शेर, बाघ, हिरण, भालू और चीते जैसे जानवर खुले में विचरण करेंगे। बिहार का क्लाइमेट चेंज का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईंट-भट्ठा की स्थापना से पहले मालिकों को स्टेट इंवायरनमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथारिटी से मंजूरी लेनी होगी। अभी ईंट-भट्ठों के 12 हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं, जिनकी मंजूरी के लिए स्टेट इंवायरनमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट ऑथोरिटी को मजबूत किया जा रहा है।
पटनामें ध्वनि प्रदूषण केंद्र की स्थापना : विवेकसिंह ने बताया कि राजधानी स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में सुधार के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसमें सुधार के लिए केंद्र सरकार को मैनेजमेंट प्लान भेजा गया है। वाल्मीकि नगर स्थित टाइगर रिजर्व जाने के लिए मदनपुर से होकर एक नया रास्ता बनाया जा रहा है। प्रधान सचिव ने बताया कि पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा बरसात में 1.70 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। हर परिसर, हरा परिसर योजना के अंतर्गत 234 कैम्पस में 1.71 लाख पौधे लगाए गए है। संजय गांधी जैविक उद्यान में थ्रीडी थिएटर निर्माण का स्वीकृति दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए पटना और मुजफ्फरपुर में प्रयोगशाला का निर्माण चल रहा है। साथ ही पटना में ध्वनि प्रदूषण केंद्र की स्थापना की गई है।
पटना| राज्यके सभी प्रखंडों में कृषि यंत्र बैंक स्थापित होंगे। चालू वित्तीय वर्ष में 327 कृषि बैंक स्थापित करने का लक्ष्य है। इसके लिए 13.08 करोड़ की राशि खर्च होगी। स्वयं सहायता समूह, जीविका, ग्राम संगठन किसान समूह को कृषि यंत्र बैंक के लिए 40 प्रतिशत अनुदान द