इंजीनियर ठेकेदार ने देखी दरकी दीवारें
कन्वेंशनहाॅल के निर्माण के कारण मगध महिला कॉलेज के हॉस्टल में आई दरार की खबर दैनिक भास्कर में छपने के बाद गुरुवार को अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर ठेकेदार काॅलेज पहुंचे। प्रिंसिपल डॉली सिन्हा ने कहा कि इंजीनियर ठेकेदार ने दरकी दीवारों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी टेक्नीकल टीम भेजने की बात कही है।
प्रिंसिपल ने बताया कि कन्वेंशन हॉल के निर्माण की वजह से हो रही परेशानियों को लेकर कॉलेज द्वारा शिक्षा विभाग और भवन निर्माण विभाग को लेटर लिखा गया था। लेकिन, अब किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इधर, गुरुवार को कॉलेज में आप नेता और पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने भी दौरा किया। उन्होंने कॉलेज में आने के बाद कल्याण हॉस्टल में भी गई। उन्होंने लड़कियों को उनकी परेशानियों के बारे में जानने की कोशिश की। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने हॉस्टल में जाने से पहले अनुमति नहीं ली थी, लेकिन बाद में वह उनसे मिली और बात की।