घरेलू नौकर ले रहा था मालकिन की जान
शास्त्रीनगरके पटेलनगर, गांधी मूर्ति के पास रहने वाले पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर रमेश कुमार की प|ी दीप्ति का गला दबाकर उनके नौकर कन्हैया धांगर ने हत्या का प्रयास किया। दीप्ति ने अपने बचाव में शोर मचाया तो किरायेदार सहित अन्य लोग गए। उन्होंने कन्हैया को काबू करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दीप्ति के बयान पर कन्हैया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे हुई। उस समय दीप्ति घर में अकेली थी। उनके पति काम से पूर्णिया गए हुए हैं, जबकि बेटा सिद्धार्थ और बेटी निधि भी काम के सिलसिले में बाहर गए हैं।
बकौल दीप्ति, सुबह साढ़े 9 बजे कन्हैया घर आया था। उसने घर के एक कमरे की सफाई करनी चाही, जिसमें कीमती सामान रखे हुए थे। मना करने पर वह हिंसक हो गया। उसने घर के पहले दरवाजे को बंद कर दिया। बाल पकड़कर मुझे एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया।
उसका हाथ छुड़ाकर मैं किसी तरह बाथरूम में घुस गई और दरवाजा बंद ही कर रही थी कि वह धक्का मार कर अंदर घुस आया। बाथरूम बंद कर उसने पानी के नल में लगे पाइप से मेरे मुंह में पानी मारना शुरू किया। बचाव में शोर मचाने पर उसने गाल में थप्पड़ भी जड़ दिया, लेकिन तब तक किरायेदार प्रकाशमणि विश्वास और राजीव कुमार सिंह दरवाजे के पास गए और मेरा नाम पुकारने लगे। दोनों की आवाज सुनकर उसकी पकड़ ढीली पड़ी तो उस पर जवाबी हमला कर बाथरूम से निकल गई। तब तक और लोग वहां पहुंचे कन्हैया को काबू कर लिया।
हत्या कर संपत्ति लूटना चाहता था कन्हैया
दीप्तिने अपनी प्राथमिकी में दावा किया है कि कन्हैया उनकी हत्या कर सारी संपत्ति लूटने के इरादे से आया था। घर में लगातार 15 साल से काम करने के कारण वह सबकुछ जानता था। पति, बेटा-बेटी किसी के घर में नहीं होने के कारण उसने गुरुवार को यह कोशिश की। इससे पहले कन्हैया ने ऐसी कोई हरकत नहीं की थी।