पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैक्सन इकबाल हॉस्टल के छात्र भिड़े

जैक्सन इकबाल हॉस्टल के छात्र भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पटना कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण

{दोनों पक्षों से जुटे सैंकड़ों छात्र

भास्करन्यूज | पटना

पटनाकॉलेज में जैक्सन इकबाल हॉस्टल के छात्र गुरुवार को भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामा मचा तो दोनों पक्षों के सैकड़ों छात्र जुट गए। इसके बाद कुछ सीनियरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। दरअसल, पटना कॉलेज के पीछे में छात्र-छात्राओं के अकेले बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने इसका विरोध किया तो इकबाल हॉस्टल के छात्रों ने इसे छात्रों की व्यक्तिगत आजादी पर हमला करार दिया।

पटना कॉलेज गुरुवार को रणक्षेत्र में बदल गया। मामले की शुरुआत पटना कॉलेज के पीछे से हुई। कुछ छात्र-छात्राएं वहां बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जैक्सन हॉस्टल के छात्र वहां पहुंचे। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को वहां से हटने और कक्षाओं में जाने को कहा। इसका छात्रों ने विरोध कर दिया। भड़के हॉस्टल के छात्रों ने उनकी पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद छात्र इकबाल हॉस्टल में जाकर अपने मित्रों से इसकी शिकायत की। भड़के इकबाल हॉस्टल के छात्रों ने जैक्सन हॉस्टल की ओर लौट रहे छात्रों पर हमला बोल दिया। इसकी जानकारी जैक्सन हॉस्टल में जाते ही उधर से भी छात्र बड़ी संख्या में गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पटना कॉलेज अखाड़े में बदल गया।

कुछ सीनियर छात्रों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी बीच कैंपस में पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों गुट के छात्र अपने-अपने हॉस्टल में लौट गए। कॉलेज के प्राचार्य डा. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि हमारे पास इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।