पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसेंजर ट्रेन को रोक कर निकाली एक्सप्रेस, हंगामा

पैसेंजर ट्रेन को रोक कर निकाली एक्सप्रेस, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| पैसेंजरट्रेन रोक कर एक्सप्रेस ट्रेनों को आगे निकाले जाने से नाराज यात्रियों ने गुरुवार को दानापुर में विरोध जताया और हंगामा किया। जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर 53212 सासाराम पटना सवारी गाड़ी डाउन में 10:45 बजे दानापुर स्टेशन गई पर 12 बजे तक नहीं खुली। इस दौरान सासाराम पटना पैसेंजर को रोक कर पहले सीमांचल एक्सप्रेस फिर बिक्रमशिला एक्सप्रेस को थ्रू निकाला गया। इसके बाद कुर्ला पटना राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस को भी निकाला गया। तीन गाड़ियों के निकाले जाने के बाद यात्रियों का आक्रोश भड़क उठा। यात्रियों ने स्टेशन मैनेजर से इसकी शिकायत की और प्लेटफॉर्म पर रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की।