पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलपति के सामने छात्रों ने किया हंगामा

कुलपति के सामने छात्रों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजऑफ कॉमर्स में कुलपति मोहम्मद इश्तियाक प्रति कुलपति कृतेश्वर प्रसाद के कार्यक्रम के पहले छात्र नेताओं ने उनके सामने जमकर बवाल किया। विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलेज के सभागार में मौजूद छात्र प्रतिनिधियों ने ऐसा हंगामा मचाया कि करीब डेढ़ घंटे तक कॉलेज प्रशासन पुलिस प्रशासन बेबस रहा। छात्रों को समझाने के तमाम प्रयास विफल साबित हो रहे थे। अंत में प्रति कुलपति ने वार्ता कर मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। शाम करीब साढ़े पांच बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। संगीत की मधुर धुनें फिजां में गूंजी तो कॉलेज का माहौल बदल गया।

कॉलेज ऑफ कॉमर्स में तीन नए कोर्स का उद्घाटन, भाषा लैब का उद्घाटन और \\\'सामाजिक विकास में उच्च शिक्षा का योगदान\\\' विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लेने शाम करीब चार बजे कुलपति प्रति कुलपति पहुंचे। कॉलेज में स्वागत हुआ। जैसे ही कुलपति प्रति कुलपति कॉलेज सभागार में पहुंचे, छात्रों का हंगामा शुरू हो गया। पहले से कुलपति के भारी विरोध की जानकारी कॉलेज प्रशासन को थी। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कॉलेज में वज्रवाहन भी मौजूद था। सुरक्षाकर्मियों की चाक-चौबंद व्यवस्था को धत्ता बताकर छात्र सभागार में मंच तक पहुंच गए। प्राचार्य डा. बबन सिंह ने छात्रों को सभागार से निकालने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों के बीच भिड़ंत हो गई।

छात्र समागम के प्रदेश महासचिव कुक्कु यादव, मगध विवि अध्यक्ष राधेश्याम और छात्र राजद के मगध विवि अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मंच पर चढ़े छात्र नेताओं और प्राचार्य पुलिस पदाधिकारियों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। छात्र नेताओं ने कहा कि प्राचार्य हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पत्रकारनगर थानाध्यक्ष हमें झूठा मुकदमा में फंसाने की धमकी देते हैं। इसके बावजूद हम छात्रहित के मुद्दों को लगातार उठाएंगे। करीब डेढ़ घंटे के हंगामा के बाद प्रति कुलपति ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हम सप्ताह में दो दिन शाखा कार्यालय में बैठेंगे। छात्रों की समस्या सुनेंगे। उसके समाधान के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और हंगामा शांत करने का काम, दोनों एक साथ चला

प्रति कुलपति ने कीं घोषणाएं

{एमएलआईएस