- Hindi News
- पैसे के कारण शिक्षा से वंचित रहे कोई छात्र
पैसे के कारण शिक्षा से वंचित रहे कोई छात्र
यदिकिसी छात्र के पास पैसा नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह शिक्षा से वंचित रहे। धन से अधिक जरूरत संकल्प, साहस और समर्पण की होती है। ऐसे मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। सामाजिक संस्था ह्यूमन चेन और जामिया मिलिया इस्लामिया के एक कार्यक्रम में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ह्यूमन चेन पिछड़े हुए अल्पसंख्यक आबादी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति अलख जगाने का जो प्रयास कर रहा है, वह काबिले तारीफ है। जामिया मिलिया के कुलपति प्रो. तलत अहमद ने कहा कि इस तरह के प्रयास से ही समाज में बड़ा परिवर्तन आएगा। चेन के अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद असलम अलीग ने संस्था की योजनाओं की जानकारी दी। जामिया में डीन वेलफेयर प्रो. तसनीम मीनाई ने सुपर 30 और ह्यूमन चेन के प्रयासों की सराहना की।